After Header-1

यूक्रेन में फसे है उधमसिंहनगर के 54 लोग,पांच की हो चुकी वापसी

रुद्रपुर । यूक्रेन में निवासरत प्रदेश के लोगों को सकुशल वापस लाने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी ने जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ विडियों कांफेस के माध्यम से समीक्षा की। उन्होने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगो को सकुशल वापस लाना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगो से संपर्क नही हो पा रहा है, उनके परिजनों से लगातार सम्पर्क में रहे कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल उच्च स्तर पर अवगत कराना सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा कि अगर प्रशासन को किसी भी प्रकार की कोई सूचना प्राप्त हो तो उसे भी तत्काल उनके परिजनों से साझा करें। उन्होने कहा कि जो लोग सम्पर्क में है, उन लोगों से लगातार वार्ता करते रहें व उनसे सम्पर्क में रहें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि यूक्रेन में जनपद के कुल 54 लोग मौजूद थे,जिनमें से 5 लोग सकुशल वापस आ चुकें है। उन्होने बताया कि खारकीव में 2,कीव में 2,लीव में 2, समिस्टेट में 2 एवं पॉलटावा में 2 लोग मौजूद है।

इसके साथ ही रोमानिया में 9, हंगरी में 8, चेकोसोलावाकिया में 2 एवं पॉलेण्ड मे 11 लोग पंहुच चुकें है जो प्राप्त जानकारी के अनुसार सकुशल है।

उन्होने बताया कि अन्य 9 लोगों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए उनके परिजनों से सम्बन्धित क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों के द्वारा लगातार वार्ता की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होते ही उच्च स्तर पर अवगत कराया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.