After Header-1

जम्मू-कश्मीर : जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ़्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ़्तार किया है। आतंकवादी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। हंदवाड़ा पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रजवार क्षेत्र में आतंकवादी की आवाजाही के संबंध में एक विशेष इनपुट पर हंदवाड़ा पुलिस ने 21 आरआर और सीआरपीएफ के साथ मिलकर सुल्तानपोरा ब्रिज पर एक संयुक्त नाका स्थापित किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने वाहनों और पैदल यात्रियों की तलाशी ली। तभी मौके से एक ने भागने का प्रयास किया। जिसे सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादी के पास से एक पिस्तौल और उसकी गोलियों इत्यादि बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जैश के हाइब्रिड आतंकवादी का नाम उबैद बशीर वानी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वह हाइब्रिड आतंकवादी है और यहां पर अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर हमला करने के लिए आया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.