लोकतंत्र के सजग प्रहरियों को रखनी होगी ईवीएम पर नजर: हरीश रावत

ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जताई पूरे राज्य में सतर्कता बरतने को कहा

हल्द्वानी । पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस बार फिर ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जताई है। उन्होंने लोकतंत्र के प्रहरियों से भाजपा के मंसूबे पूरे न होने देने के लिए हर पल स्ट्रांग रूप पर नजर रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य से कांग्रेस के पक्ष में फीडबैक आ रहा है और 10 मार्च को भाजपा की विदाई तय है।

गौरतलब है कि देश भर के पांचों राज्यों के साथ दस मार्च को उत्तराखंड में मतगणना तय है। अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़-छाड़ की आशंका जताई है। उन्होंने मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में कहा कि उनको पूरे राज्य का बूथवार फीडबैक मिल गया है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि अब लोकतंत्र के प्रहरियों को सजगता के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से भी छेड़-छाड़ कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ताजा फीडबैक के बाद भाजपा में भी बौखलाहट बढ़ गई है। उनके नेता चुनाव के दिनों उनको गाली देकर चले गए हैं और अब भाजपा ईवीएम में छेड़-छाड़ या फिर ईवीएम बदलने की घटना को अंजाम दे सकती है।

उन्होंने लोकतंत्र के प्रहरियों से से स्ट्रांग रूम पर नजर बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी सजग हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को ईवीएम से छेड़छाड़ का मौका नहीं दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.