उत्तराखंड में सरकारों की अदला बदली की परिपाटी बदलनी होगी : राजनाथ सिंह

भाजपा सरकार को 15 साल का समय देना चाहिए

गौचर। उत्तराखंड के लोगों को एक बार इसकी तथा दूसरी बार उसकी सरकार बनाने की परिपाटी बदलनी होगी। चुनावी जन सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यह बात कहा। यहां के सर्वांगीण विकास के लिए कम से कम भाजपा की सरकार को 15 साल का समय देना चाहिए। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में सरकारों की अदला बदली नहीं होनी चाहिए।

हरीश रावत और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

गौचर में भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल के समर्थन में चुनावी जन सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को केंद्र में रखते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि भाजपा जो कहती उसे करके दिखाती है। कहा कि सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला कर जनता की मदद कर रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उर्री व पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस ने सेना की बहादुरी पर सवाल उठाकर बीर जवानों का मनोबल तोड़ने का काम किया है।

पढ़े-जमरानी बांध परियोजना की केंद्रीय प्राधिकरणों से नहीं मिली एओसी

देहरादून में 5 वां सैन्य धाम बनाया जा रहा है- सिंह

सरकार सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सैनिकों को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस कर रही है। देहरादून में 5 वां सैन्य धाम बनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि सीमाओं पर सडक़ नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। रेलवे कनेक्टिविटी से पहाड़ों को जोडा रहा है। गैरसैंण में सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी बना दी है। उन्होने कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि इससे विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

पढ़े-ओवरकंफिडेंट डुबो न दे कहीं दिग्गजों की लुटिया

हरीश को भाजपा पर बोलने का कोई अधिकार नहीं – रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते कि उत्तराखंड में भाजपा ने केवल तीन मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम तीन मुख्यमंत्री बदलें या तीस किंतु विकास नहीं रूकना चाहिए। कहा कि हरीश रावत को भाजपा पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

पढ़े-उत्तराखंड में सीएम के लिए खट्टे साबित हुए हैं चुनावी अंगूर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने अल्प समय में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इस अवसर कर्णप्रयाग विधान सभा सीट से भाजपा  प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने गौचर इंजीनियरिंग कालेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि  भाजपा ने इस महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की तो कांग्रेस ने इसे अन्यत्र गोपेश्वर ले जाने का काम किया।

पढ़े-भाजपा धर्म विशेष नहीं सभी समुदायों के लिए काम कर रही: ईरानी

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.