लता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जताया शोक 

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में त्रिवेंद्र ने  कहा कि  भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन समस्त देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया।

उनके संगीत ने भारतीय जनमानस मे भावुकता, संवेदनशीलता तथा सकारात्मकता का संचार किया। लता जी देश की आत्मा की आवाज थी। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.