After Header-1

लखपति से लेकर करोड़पति व अरबपति सियासी मैदान में

अकूत संपति के मालिक वोटरों को लुभाने के लिए अख्तियार कर रहे हर तरकीब

300×250 ADS-1
  • 70 विस सीटों पर संपति के मामले में यूकेडी के प्रत्याशी मोहन काला हेवीवैट
  • काला दंपति के पास वर्तमान में 50 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपति
  • सुमाड़ी से लेकर देहरादून, रुडक़ी व अंधेरी मुंबई में भूमि व आवासीय भवन
    करोड़ों के स्वामी पर चैक बाउंस के दो मामले भी दर्ज

देहरादून। लखपति से लेकर करोड़पति व अरबपति सियासी मैदान में भाग्य आजमाने को उतरे हुए हैं। अकूत संपति वाले ये प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में खड़ा करने के लिए हर तरकीब अपना रहे हैं। इतना जरूर कि कोरोना संक्रमण के चलते निर्वाचन आयोग ने तमाम तरह की पाबंदियां लगाई हुई हैं।

चुनावी रैली, जनसभा, शक्ति प्रदर्शन आदि पर आगामी 31 जनवरी तक रोक है। चुनाव प्रचार में धन बल, शराब व मादक पदार्थों का प्रयोग करने वालों पर भी निर्वाचन ड्यूटी में तैनात टीमों की पैनी निगाह लगी हुई है। इस बार चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा 4 लाख तय की गई है।

निर्वाचन आयोग की इन तमाम पाबंदियों के चलते मैदान में उतरे प्रत्याशी भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। वह भी तब जबकि कईयों के पास अकूत चल-अचल संपति है।
नामांकन के दौरान अलग-अलग प्रत्याशियों द्वारा रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जो हलफनामा दाखिल किया जा रहा है उसमें वह अपनी संपति का ब्यौरा भी दे रहे हैं।

राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर नामांकन कर चुके अधिकांश प्रत्याशी करोड़पति हैं। जबकि कुछ लगभग एक अरब की संपति के मालिक भी हैं। इन्ही में से एक हैं श्रीनगर विस सीट से मैदान में उतरे उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहन प्रसाद काला।

इस सीट पर भाजपा ने जहां कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को मैदान में उतारा हुआ है, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मैदान में हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गजेन्द्र चौहान व कुछ निर्दलीय भी भाग्य आजमाने के लिए सियासी मैदान में उतरे हुए हैं। पर संपति के लिहाज से इन सबमें यूकेडी प्रत्याशी मोहन काला हेवीवैट दिख रहे हैं। हलफनामा में दिए गए ब्यौरे के अनुसार काला दंपति करीब 74 करोड़ की चल-अचल संपति के स्वामी हैं। इसमें उनके दो आश्रितों के नाम की सवा सात करोड़ की संपति भी शामिल है।
पेशे से चार्टेड एकाउंटेंट काला के पास वर्तमान में 65 हजार और उनकी पत्नी के पास एक लाख 20 हजार की नगद धनराशि है। पांच बैंक खातों में उनके लाखों रुपए जमा हैं। उनकी पत्नी के पांच बैंक खातों में भी लाखों की राशि जमा है। काला ने दो करोड़ और उनकी पत्नी ने 5 0 लाख की एलआईसी की हुई है। शेयर में भी उन्होंने निवेश किया हुआ है। करोड़ों के मालिक काला के पास यद्यपि साढ़े तीन लाख कीमत का चौपहिया वाहन पर उनकी पत्नी लक्जरी वाहन में सवारी करती है।

300×600 ADS-2

उनके पास 42 लाख व 12 लाख 76 हजार कीमत की दो मसर्डिज कार हैं। काला दंपत्ति व उनके आश्रितों के पास 6 लाख से अधिक के सोने, चांदी व डायमंड के आभूषण भी हैं। कुल मिलाकर उन्होंने अपनी चल संपति का मूल्य दो करोड़ 34 लाख 9 0हजार और अपनी पत्नी की चल संपति का मूल्य दो करोड़ 71 लाख रुपये दर्शाया हुआ है। दो आश्रितों के नाम भी सवा एक करोड़ की चल संपति है।

बात अगर अचल संपति की करें तो सुमाड़ी गांव से लेकर देहरादून, रुडक़ी व अंधेरी मुंबई में काला दंपत्ति व उनके आश्रितों के पास करीब 60 करोड़ बाजार मूल्य की संपति है। हालांकि मोहन काला पर श्रीनगर व बांद्रा (मुंबई) में चैक बाउंस के दो मामले भी दर्ज हैं।

कर्नल अजय कोठियाल भी किसी से कम नहीं

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल भी करोड़पति हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को गंगोत्री विस सीट से अपना नामांकन किया है।

रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल शपथपत्र में उन्होंने अपनी संपति का जो ब्यौरा दिया है उसके हिसाब से वर्तमान में उनके पास एक करोड़ नौ लाख 22 हजार की चल-अचल संपति है। वर्तमान में उनके पास 10 हजार रुपये की नगद धनराशि है। जबकि पांच अलग-अलग बैंक खातों में 10 लाख से अधिक रुपये जमा हैं।

साढ़े 12 लाख कीमत का चौपहिया वाहन (रिनोल्ट इस्टर) व साढ़े छह लाख की मारुति सुजुकी भी उनके पास है। तीन लाइसेंसी असलहे भी कर्नल कोठियाल के पास हैं। इनमें दो लाख कीमत वाला वेबरी स्काट, 75 हजार की रिवाल्वर व 68 हजार की राइफल शामिल है। उनके पास गजेन्द्र बिहार-धूलकोट में 1557 वर्ग फुट में निर्मित एक आवासीय भवन भी है जिसका बाजार मूल्य 76 लाख 27 हजार है। हेनब गढ़वाल विवि से विज्ञान स्नातक कर्नल कोठियाल की आमदनी का जरिया डिफेंस पेंशन है। उन पर अपराध का कोई मामला दर्ज नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.