After Header-1

ऐन वक्त पर किशोर पाला बदल भाजपा में

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ली भाजपा की सदस्यता

300×250 ADS-1
  •  सूत्रों की मानें तो भाजपा अब उन्हें टिहरी विस क्षेत्र से चुनाव लड़ाएगी
देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले टिहरी का टिकट बांटने में कांग्रेस ने इतनी देरी कर दी कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय  ऐन पहले भाजपा के पाले में चले गए। सूत्रों की मानें तो भाजपा अब उन्हें टिहरी से चुनाव लड़ाएगी। 28 को नामांकन का अंतिम दिन है। बता दें कि बीते दिनों किशोर उपाध्याय ने रात के अंधेरे में भाजपा के नेताओं से लंबी मुलाकात की थी जिसके बाद चर्चा थी कि किशोर अब भाजपा में गए तब भाजपा में गए।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस सदस्यता ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, राज्य मंत्री अजय भट्ट व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा भारतीय जनता पार्टी के विचारों से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रेरित होकर आज किशोर उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के परिवार के सदस्य बन गए हैं । पिछले 4 वर्षों से वह भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रेरित होकर अलग-अलग मंचों से कई बार प्रशंसा कर चुके हैं। हमारे विकास के कार्यों को नई गति देने के लिए अपना वह प्रमुख प्रयास करेंगे।
300×600 ADS-2
 वहीं कई जिलों में भी दूसरे दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्य्ता ली। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे उसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अजय टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल व गणमान्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

आरएसएस से प्रभावित हो भाजपा में आया: किशोर

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं, यह सुखद अहसास है। भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा संगठन जिस नाम का है उसी रूप का भी है, यहां कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता।
उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलन में एक गिलहरी के रूप में अजय भट्ट, अजय टम्टा के साथ कार्य किया और हम राजनीतिक दृष्टि से अलग-अलग पार्टी में थे, परंतु हमारा ध्येय एक ही था उत्तराखंड जिस मकसद से बना है उस कार्य को मिलकर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को भारत राष्ट्र के सबसे अग्रणी राज्यों में देखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.