After Header-1

शिल्पा शेट्टी अश्लीलता के मामले से हुयीं बरी

मुंबई । अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को चूमने के मामले में वर्ष 2007 में एक व्यक्ति ने अश्लीलता की शिकायत दर्ज करायी थी जिस पर एक स्थानीय अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।

बल्लार्ड पियर कोर्ट में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी एम. चव्हाण के आदेश की प्रति मंगलवार को संवाददाताओं को उपलब्ध कराई गई। मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस ममाले में अभिनेत्री आरोपी नहीं बल्कि रिचर्ड गेरे का शिकार थीं। मजिस्ट्रेट के अनुसार शिल्पा शेट्टी के खिलाफ आरोप निराधार थे। इसलिए अभिनेत्री को आरोपों से बरी कर दिया गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.