भाजपा विधायक डा. प्रेम सिंह राणा का अश्लील ऑडियो वायरल

नैनीताल। भाजपा विधायक डा. प्रेम सिंह राणा का सोशल मीडिया पर एक महिला से अश्लील बात करने का एक तथाकथित आडियो वायरल होने से राजनीतिक जगत में हलचल पैदा हो गयी है। नानकमत्ता के भाजपा के विधायक है  डा. प्रेम सिंह राणा। विधायक ने भी इसे विरोधियों की साजिश करार दिया और पुलिस को शिकायत कर जांच की मांग की है।

अचानक प्रकाश में आये इस आडियो से श्री राणा की परेशानी बढ़नी स्वाभाविक है। उन्हें पिछले 20 जनवरी को पार्टी ने पुन: विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। बताया जा रहा है कि विधायक इस आडियो में एक महिला से अश्लील बात कर रहे हैं।

नानकमत्ता के थाना प्रभारी केसी आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विधायक राणा की ओर से इस प्रकार की एक शिकायत सौंपी गयी है। पुलिस ने उस पर एनसीआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर भी एक महिला की ओर से कथित यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इस प्रकरण के बाद भाजपा ने नेगी का टिकट काट दिया और उन्हें टिकट से वंचित कर दिया है।

रूद्रपुर के बेबाक विधायक राजकुमार ठुकराल के भी बेबाकी के आडियो वायरल होने से पार्टी सकते में है और अभी तक रूद्रपुर से उनका टिकट फाइनल नहीं किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.