हरक को कांग्रेस में छह दिन बाद मिली एंट्री

देहरादून। हरक सिंह रावत ने अपनी बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली है। हरक को कांग्रेस में छह दिन बाद आज एंट्री मिली है। इस दौरान पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से निकालने के साथ ही मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया था। तब से ही लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि हरक सिंह रावत कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का विकास मेरा लक्ष्‍य है। मैंन बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।

कहा मैंने 20 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं सोनिया गांधी का एहसान नहीं भूलुंगा। हरक सिंह रावत को फिर से भाजपा में भी शामिल होने की भी चर्चाएं चल रही थी। हरक सिंह को लेकर कांग्रेस में भी लगातार विरोध हो रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.