After Header-1

देश के पहले सीडीएस रावत के अनुज कर्नल विजय भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई सेवानिवृत्त कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हो गए हैं। कर्नल रावत ने भाजपा मुख्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी, भाजपा महासचिव और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम, उत्तराखंड भाजपा इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की।

इस मौके पर कर्नल रावत ने कहा, मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला। मेरे पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भाजपा में आये और अब मुझे मौका मिला है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और जनकल्याण की दिशा में उनकी सोच से प्रभावित हूं।

इस मौके पर धामी ने कहा,देश के गौरव और उत्तराखंड के अभियान स्वर्गीय जनरल रावत के छोटे भाई कर्नल रावत ने राष्ट्रवादी विचारधारा और प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आये है। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

माना जा रहा है कि कर्नल रावत को भाजपा उत्तराखंड से विधानसभा चुनाव मैदान में उतार सकती है। गौरतलब है कि तमिलनाडु में पिछले साल आठ दिसंबर को कुन्नूर के पास हुए हेलीकाप्टर हादसे में देश के पहले सेना प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्­नी समेत 12 अन्य की मृत्यु हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.