चुनाव नहीं लड़ेंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधानसभा चुनाव अब नहीं लड़ेंगे। भाजपा हाईकमान त्रिवेंद्र सिंह रावत को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है। बीते दिनों नई जिम्मेदारी के मद्देनजर केन्द्रीय नेतृत्व ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली बुलाया था। वहां आगामी रणनीति को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लंबी बातचीत हुई है।

इस क्रम में बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने विधान सभा क्षेत्र डोईवाला में कार्यकर्ताओं की जरूरी बैठक बुलाई जिसमें उन्होंने अपने चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी भी दी। इस संबंध में त्रिवेंद्र ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चुनाव नहीं लड़ने को लेकर पत्र भी लिखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.