After Header-1

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, दो लोग घायल

300×250 ADS-1

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को ग्रेनेड हमला में सिपारी सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना पुराने श्रीनगर के सराफ कदल क्षेत्र में शाम 6.40 बजे घटित हुयी।

300×600 ADS-2

पुलिस ने कहा, आतंकवादियों ने श्रीनगर के सराफ कदल इलाके में पुलिस गश्त दल पर एक हथगोला फेंका। इस आतंकवादी घटना में सिपाही मेहराज अहमद और सराफ कदल निवासी सरताज अहमद भट घायल हो गए।

दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।’ इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। इस सिलसिले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.