कोरोन संक्रमित हुए केजरीवाल, पंजाब -उत्तराखंड में हड़कंप, बिना मास्क की थी रैली

दिल्ली: कोरोन वायरस से संक्रमित हो गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।  केजरीवाल ने खुद की इसकी जानकारी दी है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए हैं, वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी जांच करवा लें।

केजरीवाल ने कल उत्तराखंड में चुनावी रैली को संबोधित किया था।पंजाब-चंडीगढ़ में भी हड़कंप मच गया है। केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में सभा की थी, तो वहीं कुछ दिन पहले चंडीगढ़ और पटियाला में भी रैली की थी। इसके अगले दिन नए साल पर वे अमृतसर में धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने गए थे। इनमें से किसी जगह केजरीवाल मास्क लगाए नहीं दिखे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.