लुधियाना कोर्ट में विस्फोट, अलर्ट पर पंजाब सरकार, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़। लुधियाना कोर्ट में विस्फोट के बाद पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। विस्फोट में अभी तक दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।बम धमाके के बाद गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।

पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे पंजाब की शांति भंग करने का प्रयास बताया है। रंधावा बोले-बाहरी ताकतों की संभावना से इनकार नहीं घटना के बाद मौके पर जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमारी फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, इसलिए हम बाहरी ताकतों की संभावना सहित किसी भी चीज से इनकार नहीं कर सकते, क्योंकि वे कभी नहीं चाहते कि पंजाब स्थिर रहे। सीएम चन्नी ने कहा-कार्रवाई होगी वहीं सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की खबर से दुखी हूं।

मैं शीघ्र ही विस्फोट स्थल पर पहुंच रहा हूं और मैं राज्य के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

जो कोई भी राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी सिद्धू ने बताया शांति भंग करने का प्रयास पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा कि लुधियाना कोर्ट में विस्फोट इस बात में कोई संदेह नहीं छोड़ता है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए निहित स्वार्थों द्वारा शांति भंग करने वाली गतिविधियों की एक श्रृंखला की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि घटना में जान गंवाने वालों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं

Leave A Reply

Your email address will not be published.