रूस से डिफेंस सिस्टम एस 500 मिसाइल खरीदेगा भारत

नयी दिल्ली। रूस के साथ एस 400 पर भारत की डील तो पक्की हो चुकी है और इसकी डीलवरी भी शुरू हो चुकी है। लेकिन अब रूस के दावे ने चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ा कर रख दी है।

भारत रूस से विध्वंसक डिफेंस सिस्टम एस 500 मिसाइल खरीदने वाला है। रूस की तरफ से दावा किया गया है कि भारत एस 500 मिसाइल खरीदने वाला पहला देश होगा। एस 400 को लेकर देश-दुनिया में इतनी हलचल है और ऐसे में अगर एस 500 भारत आ जाएगा तो पूरी दुनिया में सोचिए क्या नजारा होगा। रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने ऐसे संकेत दिए हैं कि भारत एस 500 विमान भेदी मिसाइल प्रणाली का पहला खरीदार हो सकता है। आरबीसी टीवी चैनल से बातचीत में कहा, ‘बिना किसी संदेह के एक बार हम इस सिस्‍टम को अपने सैनिकों को सौंप दें तो अगर भारत इस अत्‍याधुनिक सिस्‍टम को खरीदने की इच्‍छा जताता है तो वह इस सूची में सबसे पहला देश होगा।

इसी साल रूस ने जुलाई के महीने में सबसे एडवांस एस 500 मिसाइल का टेस्ट किया। रूस से होने वाली इस डील पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। डील के बाद भारत इसे हासिल करने वाला अकेला विदेशी मुल्क होगा। डील होने से रूस और चीन के रिश्तों में खटास भी आ सकती है। चीन पहले से ही चिताएं जता रहा है। एस 500 डील हुई तो चीन से आगे होगा भारत और डिफेंस सिस्टम और भी मजबूत होगा। लेकिन रूस के साथ डील होने से अमेरिका भारत से नाराज हो सकता है क्योंकि एस 400 के डील की बात हुई थी तभी से अमेरिका ने अपनी नाराजगी जताई थी। भारत शर्त रख सकता है कि रूस किसी भी हालात में चीन के साथ एस 500 की डील न करे ताकि इस इलाके में भारत की अपनी सुरक्षा बेहतर हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.