यशपाल व बेटे पर हमले के विरोध में सीएम आवास पर धरना देंगे कांग्रेसी

देहरादून। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके बेटे संजीव आर्य पर बाजपुर में हमला होने के विरोध में इस घटना के विरोध में उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रभारी देवेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के संयुक्त नेतृत्व में रविवार  को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास के बाहर घरना दिया जायेगा।
कांग्रेस नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचाल समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना, राजीव महर्षि व अन्य लोगों ने इस घटना की निदा की है।
सभी ने मांग की है कि आर्य व उनके पुत्र पर हुए हमले के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाय और ऐसा न होने पर वे कल प्रात: मुख्यमन्त्री के सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे।
कांग्रेस नेताओ ने कहा है कि राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है। अराजक तत्वों के दिल दिमाग से कानून और पुलिस का डर भी खत्म हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.