After Header-1

कांग्रेस के बिना हम भाजपा से नहीं लड़ सकते : राउत

300×250 ADS-1

मुंबई। शिवसेना पार्टी केप्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को मजबूत करने का समय आ गया है।

राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने जो कुछ भी कहा वह ‘सच’ है कि संप्रग कहां है, लेकिन कांग्रेस के बिना हम भाजपा से लड़ नहीं सकते।

उन्होंने भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए देश में संप्रग को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। राउत ने दृढ़ता से कहा कि एक मोर्चा होगा, लेकिन वह मोर्चा कांग्रेस पार्टी के बिना पूरा नहीं हो सकता।

उन्होंने पिछले कई मोर्चों की चर्चा करते हुए कहा कि मोर्चे तो बनाये गये लेकिन इसका अप्रत्यक्ष रूप से फायदा भाजपा को हुआ, इसलिए इस बार कांग्रेस समेत सिर्फ एक मोर्चे का गठन किया जायेगा जो भाजपा के खिलाफ 2024 में आम चुनाव लड़ेगा।

300×600 ADS-2

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पहले ही इसकी वकालत कर चुके हैं और वर्तमान में संप्रग को मजबूत करने की जरूरत है, यदि संप्रग को मजबूत नहीं किया गया तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को केन्द्र की सत्ता से हटा पाना मुश्किल है।

राजग से शिवसेना, शिरोमणि अकाली दल सहित कई दल पहले ही निकल चुके हैं। मोर्चे के नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में सुश्री बनर्जी के साथ चर्चा करेंगे और मोर्चे में कांग्रेस को शामिल करने के लिए कहेंगे।

राउत ने कहा,  हां, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच कुछ समस्या है, लेकिन हम अतीत के मुद्दों को अलग रखेंगे और भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी संप्रग की अध्यक्ष हैं, और आज तक किसी ने भी श्रीमती गांधी के नेतृत्व पर संदेह नहीं किया है।

उन्होंने कहा,  हम एक साथ बैठकर सभी मुद्दों को सुलझा सकते हैं। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांगेस पार्टी के साथ महाराष्ट्र में हम सरकार चला रहे हैं, हालांकि हमारी सोच और विचारधारा में अंतर है, इसके बावजूद हम सुचारु रूप से सरकार चला रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.