After Header-1

कर्नाटक में ओमीक्रॉन का खतरा, सरकार ने जारी किये नये दिशा-निर्देश

बेंगलुरु । कर्नाटक में ओमीक्रॉन का खतरा  बढ़ रहा है। सरकार ने नये दिशा-निर्देश जारी किये। नये दिशानिर्देश के तहत शिक्षण संस्थानों से अगले साल 15 जनवरी तक सभी सांस्कृतिक गतिविधियों, त्योहारों तथा समारोह को निलंबित करने को कहा गया है।

राज्य सरकार ने ये दिशा-निर्देश केंद्र सरकार द्वारा कर्नाटक में ओमीक्रॉन वैरिएंट के दो मामले पाए जाने की पुष्टि किये जाने के बाद जारी किये।

इससे पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में तकनीकी सलाहकार

समिति के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें ओमीक्रॉन को लेकर वैश्विक

चिंता पर विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक से बाहर निकलते हुए राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि राज्य में मॉल और थिएटर के अंदर लोगों को तब तक जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक कि उन्हें पूरी तरह से टीका नहीं लगाया जाता।

उन्होंने बताया कि सभाओं, बैठकों और सम्मेलनों में केवल 500 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और आयोजकों को कोविड के उचित व्यवहार को सख्ती से लागू करना होगा।

उन्होंने कहा कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी), जिला और स्थानीय अधिकारी मास्क प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर 250 रुपये और अन्य क्षेत्रों में ’00 रुपये का जुर्माना लगाए जायेंगे।

अशोक ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता जो स्कूल और कॉलेज जा रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से कोविड वैक्सीन की दो खुराक दी जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों और सह रुग्णता वाले व्यक्तियों का अनिवार्य परीक्षण सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों खुराक ले लेनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.