After Header-1

यूपीटीईटी परीक्षा अब 26 दिसम्बर को होने की संभावना

लखनऊ । यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) अब 26 दिसम्बर को आयोजित किये जाने की संभावना है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यूपीटीईटी परीक्षा की नयी तारीख का अधिकृत एलान जल्द किया जायेगा हालांकि परीक्षा की संभावित तारीख 26 दिसम्बर हो सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार परीक्षा के लिये नये प्रवेश पत्र जल्द ही अभ्यर्थियों को भेजे जायेंगे। परीक्षा में बाहर जिलों से शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिये सरकार मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करायेगी।

उन्होने बताया कि यूपीटीईटी परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने अब तक प्रयागराज,लखनऊ और फिरोजाबाद समेत कुछ अन्य जिलों से साल्वर गैंग के सदस्यों को दबोचा है। आरोप की पुष्टि होने पर इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जायेगी।

इस बीच पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने और घटना के जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर एक याचिका इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेजे जाने की सूचना है।

गौरतलब है कि प्रयागराज में पेपर लीक होने पर रविवार सुबह यूपीटीईटी परीक्षा निरस्त कर दी गयी थी। इस मामले पर गंभीर रूख अपनाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों की जल्द धरपकड़ और सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये थे।

उधर सपा -बसपा और कांग्रेस ने घटना की भर्त्सना करते हुये इसे सरकार की विफलता करार दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.