After Header-1

अश्विन की फिरकी में उलझे न्यूजीलैंड की टीम, भारत को मिली बढ़त

कानपुर। अश्विन  की फिरकी में उलझी न्यूजीलैंड की टीम अच्छी शुरूआत के बावजूद पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के 345 रन के जवाब में 296 रन ही बना सकी।

पहली पारी में मिली 49 की रन की महत्वपूर्ण बढ़त के बाद भारत ने दिन का खेल खत्म होने के समय दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 14 रन बना लिये थे। ग्रीनपार्क मैदान पर दिन का खेल खत्म होने के समय मयंक अग्रवाल (4) और चेतेश्वर पुजारा नौ रन बनाकर क्रीज पर थे।

मैच के तीसरे दिन शनिवार को गेंदबाजों का बोलबाला रहा और अनियमित उछाल वाली पिच पर कुल 181 रन आये जबकि 12 विकेट गिरे जिसमें नौ विकेट भारतीय स्पिनरों के खाते में गये।

दिन का खेल शुरू होने के समय मजबूत स्कोर की ओर बढ़ रही न्यूजीलैंड की रफ्तार पर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रेक लगाये जब यंग विल 89 रन के निजी स्कोर पर तेजी से बाहर निकलती गेंद पर चकमा खाये और गेंद विकेटकीपर के ग्लब्स में समा गयी बाद में नयी गेंद के साथ मध्यम तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कप्तान केन विलियम्सन को सस्ते में चलता कर अपनी टीम को खेल में वापस ला दिया।

लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर दो विकेट पर 197 रन था। लंच के बाद कप्तान आंजिक्य रहाणे ने पिच के व्यवहार को भांपते हुये अपने स्पिनरों पर भरोसा किया और अक्षर पटेल ने करिश्माई गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुये करते कीवी बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिये।

रास टेलर (11) श्रेयस का पहला शिकार बने जिसके बाद हेनरी निकोलस (दो) और शतक के करीब पहुंच रहे खतरनाक टाम लेथम (95) को पवेलियन पहुंचा कर उन्होने मैदान पर मौजूद दर्शकों को झूमने का मौका दिया।

बाद में रविन्द्र जडेजा ने पदार्पण टेस्ट खेल रहे अपने नामाराशि रचिन रविन्द्र (13) को क्लीन बोल्ड कर कीवी टीम को दवाब मे ला दिया। पुछल्ले बल्लेबाजों के दो विकेट अनुभवी अश्विन और एक अक्षर के खाते में गया।

अक्षर ने टेस्ट करियर में एक पारी में चौथी बार पांच विकेट लिए हैं। दिन के खेल के अंतिम सत्र को सुरक्षित निकालने में हालांकि भारतीय बल्लेबाज नाकाम रहे जब पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले शुभमन गिल मात्र एक रन के निजी स्कोर पर काइल जेमिसन के शिकार बने।

इस समय भारत का स्कोर महज दो रन था। बाद में क्रीज पर आये चेतेश्वर पुजारा (9) ने मंयक अग्रवाल (चार) के साथ स्टंप तक का समय निकाल दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.