After Header-1

सीएम धामी ने कोरोना की प्रदेशवासियों से अपील , कोविड नियम पालन करने को कहा

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत शनिवार को प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन करें।

धामी ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की गई है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों का अभी दूसरा टीका नहीं लगा है, समय रहते टीकाकरण करा लें, मास्क का उपयोग जरूर करें एवं एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सचिव स्वास्थ्य को कोरोना के नए वैरिएंट की दृष्टिगत कोविड के मानक नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सचिव, स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.