After Header-1

जम्मू कश्मीर : पुलिस ने 24 किग्रा आरडीएक्स किया नष्ट 

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पुलिस ने विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान जब्त किए विस्फोटकों को नष्ट किए।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि विभिन्न पुलिस थानों और विशेष अभियान समूह ने 2009 से आतंकवाद से जुड़े कम से कम 15 मामलों में ग्रेनेड, त्वरित विस्फोटक उपकरण, विस्फोटक बरामद किए हैं।

उन्होंने कहा कि ये सभी विस्फोटक सामग्री वर्षों से पुलिस के पास सुरक्षित रखे गए थे। विस्फोटों के आकस्मिक सुरक्षा खतरे को भांपते हुए पुलिस ने आरडीएक्स और ग्रेनेड सहित जब्त किए गए विस्फोटकों को नष्ट करने की अनुमति लेने के लिए इससे संबंधित अदालतों का दरवाजा खटखटाया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए रियासी सत्र न्यायलय के न्यायधीश ने पुलिस को दो मामलों से जुड़ी विस्फोटक सामग्री को नष्ट करने की इजाजत दे दी।

जम्मू एनआईए के अदालत में दो मामले है और आवश्यक आदेश जारी किए है। जबकि अन्य 11 मामलों में नष्ट करने का फैसला महोरे की जेएमआईसी अदालत ने दिया।

अदालत के निर्देश पर एसएसपी ने कहा कि आदेशों के अनुपालन में सहायता के लिए अनुमंडल महोरे, रियासी पुलिस के बम निष्क्रिय दस्ते (बीडीएस) और सेना की इंजीनियरिंग रेजिमेंट की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया।

सभी तरह की सावधानियों के साथ विस्फोटक और संबद्ध सामग्री को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और विस्फोटक विशेषज्ञों की टीम ने नियत प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशेष सावधानी के साथ इसे नष्ट कर दिया।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने उधमपुर-रियासी सीमा पुलिस के उप निरीक्षक निदेशक सुलेमान चौधरी, रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और उनके दल की इस कार्य के लिए सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.