राकेश टिकैत ने कहा, तत्काल वापस नहीं होगा किसानों का आंदोलन

नयी दिल्ली। राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा, आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। सरकार एमएसपी के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें।

राकेश टिकैत ने कहा कि अगर समझने में एक साल लगा तो देश बर्बाद हो जाएगा। 750 किसानों के आस पास किसान शहीद हो गए। हम लोग 1 साल से आंदोलन कर रहे हैं। देश की राजधानी को घेर कर रखे हुए हैं। ये सरकार के लिए शर्म की बात है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणी की और कहा कि इसके लिए 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र में प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.