नेपाल में बारिश के बाद बाढ़ से तबाही, अब तक 48 लोगों की मौत

काठमांडु। नेपाल में बारिश के बाद बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 48 लोगों की मौत हो गयी है।

40 से अधिक लोग लापता बताए जाते हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक, 19 जिले बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मानसून सीजन की समाप्ति दो हफ्तों पहले ही हो गई थी और इस बेमौसमी बारिश से नदियों और जलधाराओं में पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। इन हादसोें में हताहतों की संख्या में बढ़ोत्तरी से इनकार नहीं किया जा सकता है।
नेपालः इन घटनाओं में 20 मकान पूरी तरह नष्ट इन घटनाओं में 20 मकान पूरी तरह नष्ट हुए हैं और सैंकडों एकड़ क्षेत्र में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई है तथा देश के 77 जिलों में से 20 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

अभी तक हुए जानमाल के नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रांत एक के इल्लाम जिले में सबसे अधिक 11 लोगों की मौत हुई है औश्र इसके बाद पश्चिमी नेपाल के सुदूर पश्चिम में दोती जिले में नौ लोगों के मारे जाने की सूचना है।

इसी प्रांत के बजहांग जिले में 23 लोगों के लापता होने की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की अधिकतर घटनाएं पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हुई है। गुरूवार से मौसमी दशाओं में सुधार के आसार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.