शाह के घर पहुंचे कैप्‍टन ,बीजेपी में शामिल हो सकते हैं

नयी दिल्ली।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। शाम करीब छह बजे कैप्टन का काफिला 6 ए कृष्णमेनन मार्ग स्थित  शाह के निवास पर पहुंचा। कैप्टनचंडीगढ़ से मंगलवार को यहां निजी यात्रा पर आये थे और उन्होंने कपूरथला हाउस के मुख्यमंत्री निवास से अपना सामान हटा कर उसे नये मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी के लिये खाली कर दिया था।

कल दिन भर इस बात की अटकलें चलती रहीं कि कैप्टन श्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलने वाले हैं लेकिन उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा था कि जब किसी से मिलना होगा तो वह खुल्लमखुल्ला जाएंगे, छिपकर नहीं। समझा जाता है कि कल पंजाब में नये मुख्यमंत्री चन्नी के मंत्रियों के विभागों की घोषणा के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  सिद्धू के अचानक इस्तीफे के बाद बनी राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कल ये मुलाकात नहीं हुई थी। लेकिन आज शाम कैप्टन के शाह के घर जाने की भनक मिलते ही कांग्रेस में सियासी बवंडर उठने लगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.