नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 6 शव बरामद

पटना ।सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे गए। अब तक छह लोगों का शव  बरामद हुआ है। बाकी लोगों का ग्रामीण तलाश  कर रहे है । यह हादसा बिहार के मोतिहारी जिले में सिकरहना नदी मैं तब हुआ हुआ जब नाव पर सवार  ग्रामीण घास लाने जा रहे थे।एक महिला समेत दो को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है।एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। जबकि एसडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। गोताखोर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। लापता हुए लोगों के परिजनों का बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.