नेहा कक्कड़ को पुलिस ने प्रशंसकों से बचाया, खुद खिंचवाई फोटो 

नैनीताल। याद पिया की आने लगी, लंदन ठुमकदा, सेकेंड हैंड जवानी, धतिंग नाच, टुकुर टुकुर, कर गई चुल, काला चश्मा व ऊह ला ला जैसे आज के दौर के गीतों से युवाओं के बीच प्रसिद्ध हुई पार्श्व गायिका नेहा कक्कड़ शुक्रवार को अचानक अपने परिवार के साथ नैनीताल पहुंच गईं।
बताया गया है कि नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य के मोहपाश में बंधी उनके पिता सहित परिवार के कई सदस्य दोपहर करीब 12 बजे नगर में पहुंची। यहां प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया और घेर लिया व फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे।

नगर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे में उन्होंने उन्हें फोन किया।इसके बाद वह मल्लीताल पुलिस कोतवाली पहुंच गईं। हालांकि यहां भी पुलिसकर्मी उनके प्रशंसक निकले, जिन्होंने उनके साथ फोटो खिंचवाए। बाद में उन्हें  सुरक्षित उनके गंतव्य भेजा गया। उल्लेखनीय है कि नेहा मूलत: उत्तराखंड के ही  ऋषिकेश की रहने वाली हैं, इसलिए उनके लिए नैनीताल नया नहीं है। वह यहां पहले भी आती रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.