After Header-1

त्रिवेंद्र-हरक के झगड़े पर हरीश ने भाजपा पर कसा तंज

रोजगार को लेकर मिसकाल की संख्या एक लाख पार

देहरादून। भाजपा के दिग्गज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व काबीना मंत्री हरक सिंह रावत के बीच शुरू हुई तकरार पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने करारा तंज कसा है। रावत ने कहा है कि यह भाजपा की करनी का ही फल है।
इसे उन्होंने जैसी करनी वैसी भरनी बताते हुए कहा है कि 216 में कांग्रेस का मटका फोड़ने वाली भाजपा में अब क्या हो रहा है। ढेंचा-ढेंचा हो रहा है। महज दो लाइन के इस फेसबुक पोस्ट में रावत ने इशारे-इशारे में काफी कुछ कहा है। एक अन्य पोस्ट के जरिये रावत ने नौजवानों व महिलाओं का आह्वान किया है कि उत्तराखंड मांगे रोजगार की मुहिम को उत्तराखंड की ललकार बनाइए। रावत ने कहा है कि उन्होंने रोजगार और महिला आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक मिसकाल अभियान चलाया था।
उन्होंने लिखा है कि इस नंबर पर मिसकाल देने वाले लोगों की संख्या अभी-अभी 1 लाख पार हो चुकी है। जो मिसकाल से जुड़े हैं, उन सबको धन्यवाद देते हुए कहा है कि यह अभियान जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.