After Header-1

गुजरात : मुख्यमंत्री रुपाणी ने दिया इस्तीफा , बीजेपी को लगा झटका

अहमदाबाद।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में विजय रुपाणी का इस्तीफा बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि रूपाणी ने क्यों अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने कहा, मैं भारतयी जनता पार्टी के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं मेरे जैसे पार्टी के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री

जैसे पद की जिम्मेदारी दी। मेरे कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का विशेष मार्गदर्शन मिलता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे गुजरात समग्र विकास के कल्या के पथ पर आगे बढते हुए नए आयाम को छुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में मुझे में योगदान करने का योगदान मौका मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.