After Header-1

हाईकोर्ट ने सचिव नागरिक उड्डयन मंत्रालय को 15 दिसंबर का समय दिया

बाजपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय में एयरपोर्ट निर्माण पर हाईकोर्ट ने सचिव,नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार को 15 सितंबर को स्वयं उपस्थिति होने के आदेश दिए हैं। बाजपुर के प्रमुख समाजसेवी केशव कुमार पासी की जनहित दायर याचिका पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान एवं जस्टिस आलोक कुमार की संयुक्त खंडपीठ ने आदेश दिए हैं। केशव पासी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों,सीड व्यवसायों और जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय में दाखिला ले चुके है, इन सब के लिए लडाई लडी जा रही है साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का गौरव गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा,बरेली में नया एयरपोर्ट खुल जाने के बाद अब राज्य सरकार को  कुमाऊँ  का नया एयरपोर्ट पहाड़ की तलहटी के नजदीक बनाना चाहिए। आज की करवाई की मुख्य बात यह रही कि केशव कुमार पासी ने इस मुकदमे की पैरवी स्वयं की एवं विश्वविद्यालय के पक्ष को मजबूती से प्रस्तुत किया।

उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिले में 76842 एकड़ बंजर जमीन पड़ी हुई, एयरपोर्ट बंजर जमीन पर कहीं भी बनाया जा सकता है।  मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है कोर्ट का अग्रिम आदेश जो भी आएगा वह मान्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.