गरतांग गली के निरीक्षण को उत्तरकाशी पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

वीरपुर डुंडा में निर्माणाधीन ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया

उत्तरकाशी। वल्र्ड हेरिटेज में शुमार उत्तरकाशी जिले की नेलांग घाटी में स्थित गरतांग गली का निरीक्षण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तरकाशी पहुंचे। वे उत्तरकाशी जिले के चार दिवस दौरे पर रहेंगे।
पहले दिन उन्होंने डुंडा वीरपुर में अपने कार्यकाल के दौरान स्वी.त 2 करोड़ रुपये के निर्माणाधीन ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण किया तथा स्थानीय कारोबारियों के उत्पादों का अवलोकन किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिले के चार दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी आये है। इससे पूर्व उन्होंने डुंडा में ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया तथा स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटर का निर्माण पूरा होने से स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध होगा। उत्तरकाशी पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में भी चर्चा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिले गरतांग गली को लेकर पर्यटकों में भारी उत्साह बना हुआ है। इसे प्रशासन ने हाल ही में पर्यटकों के लिये खोला है। गरतांग गली भैरव घाटी लंका पुल से 1 किलोमीटर पहले कठोर चट्टानों को काटकर इसके साथ लोहे व लकड़ी के प्रयोग से ट्रैक का निर्माण करीब 300 साल पहले किया गया था। इस ट्रेक से पूर्व में तिब्बत से व्यापार व आवाजाही होती थी। समय के साथ साथ सडक़ों के निर्माण व आने जाने के दूसरे सुगम रास्तों के निर्माण के बाद गड़तांग गली क्षतिग्रस्त हो गई थी। वर्तमान समय में यह एक ऐतिहासिक व रोमांचित करने वाली धरोहर है। गरतांग गली का सफर बहुत ही रोमांचक, साहसिक, नैसर्गिक सौंदर्य से भरा पड़ा है। देवदार के जंगल से गुजरते हुए 300 साल पुराने गरतांग गली को देखने जब कोई भी पर्यटक व स्थानीय लोग यहां पंंहुच रहे है तो वे रोमांचित हो उठते है। गरतांग गली में लकड़ी के पुल को चट्टानों पर लोहे के गार्डर, रॉड पर देवदार के स्लीपर, तख्तों को बिछाकर 130 मीटर लंबे ट्रैक बनाया गया, जो अद्भुत है और आश्चर्यजनक भी है। मुख्यमंत्री रहते त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2 वर्ष पूर्व इसके पुनर्निर्माण के लिए 80 लाख रुपये स्वी.त किये थे। वर्तमान समय में गड़तांग गली बनकर तैयार हो गई है। इसी कार्य का निरीक्षण करने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरकाशी पहुंचे है। पूर्व सीएम गरतांग गली के ही गंगोत्री से 10 किलोमीटर पहले भैरों घाटी में स्वी.त 6 करोड़ की लागत से बनने वाले स्नो लेपर्ड कंजर्वेशन सेंटर के निरीक्षण करने के साथ ही सीमा क्षेत्रों के, नेलांग घाटी, दायरा बुग्याल आदि क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट,मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट,भवानी देनी, हेमराज निझोन,किशन सिंह राणा, सुनीता देवी, कविता देवी नरेश आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.