आरएएफ ने किया वाकाथन का आयोजन

देहरादून। द्रुत कार्य बल (आरएएफ) ने उत्तराखंड के देहरादून में वाकाथन (दौड़) का आयोजन किया। सुबह सात बजे गांधी पार्क से नगर निगम महापौर सुनील उनियाल गामा और आरएएफ की द्वितीय कमान अधिकारी जितेंद्र मोहन सिलसवाल ने संयुक्त रूप से दौड़ को फ्लैग आफ किया। घण्टाघर, परेड ग्राउंड होते हुये यह दौड़ वापस गांधी पार्क पहुंच कर समाप्त हो गई। दौड़ में आरएएफ अधिकारी, जवानो के साथ सिविल डिफेन्स के लोकेष गर्ग तथा अन्य कर्मचारियों के अतिरिक्त, ग्रेस एकेडमी स्कूल, जसवन्त मार्डन स्कूल व केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ आम जनता ने भी प्रतिभाग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.