ट्रेन की टक्कर से हाथी और उसके बच्चे की मौत,गम में ट्रैक पर खड़ा हो गया झुंड

रुद्रपुर। उत्तराखंड में ट्रेन से कटकर दो हाथियों की मौत हो गई। आज सुबह ऊम ङ्क्षसह नगर जिले में आगरा से चलकर रामनगर आने वाली आगरा फोर्ट एक्सप्रेस लालकुआं से आगे बढ़ी थी कि तराई वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से हाथी और उसके बच्चे की मौत हो गई। घटना के दौरान हाथियों का झुंड टैक पर ही खड़ा हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों के झुंड को खदेड$ा। आगरा फोर्ट को ट्रैक खाली नहीं होने से सिडकुल हाल्ट पर खड़ा करना पड$ा, जबकि काशीपुर कासगंज पैसेंजर ट्रेन को दो घंटा गूलरभोज स्टेशन पर खड़ा कर वापस रवाना किया गया।
बुधवार की सुबह आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (05055 अप) लालकुआं स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन अभी सिडकुल हाल्ट से आगे रेलवे माइलस्टोन नंबर 13/2 के पास पहुंची ही थी कि ट्रैक से गुजर रहे हाथी से टकरा गई। मौके पर हाथी और उसके बच्चे की मौत हो गई। जिससे ट्रैक जाम हो गया। नतीजतन आगरा फोर्ट को सिडकुल हाल्ट पर ही खड़ा कर दिया गया। इस दौरान कानपुर- कासगंज पैसेंजर ट्रेन को ट्रेन को गूलरभोज स्टेशन पर ही रोक लिया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी ट्रैक खाली नहीं होने के चलते पैसेंजर ट्रेन को गूलरभोज स्टेशन से वापस काशीपुर रवाना किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.