हल्द्वानी । घर के काम करने को लेकर दो बहनों के बीच हुई कहासुनी के बीच एक बहन ने फांसी के फंदे से झूलकर मौत को गले लगा लिया। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार इन्द्रानगर निवासी अदीबा (18) पुत्री रियासत की किसी काम का लेकर रात घर अपनी बहन से कहासुनी हो गई। इससे वह इतनी क्षुब्ध हो गई कि दुपट्टे से फंदा बना लिया और उसमें झूल गई। जब परिवारजनों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।