अल्मोड़ा में अनेक युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

अल्मोड़ा। कांग्रेस झंडाबरदार नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में अनेक युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। सदस्यता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कर्नाटक ने युवाओं को कांग्रेस पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में जुड़ने के लिये उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।  
इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को अंग व पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। युवाओं के सम्मुख अपने संबोधन में बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजादी से लेकर देश के विकास में कांग्रेस का योगदान अविस्मरणीय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। आज के युवाओं को देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अवश्य अध्ययन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में आन्दोलनकारियों ने देश को आजाद करने के लिये अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गर्व है जिनके कारण आज देश आजाद है ।
कर्नाटक ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब 222 में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड$ फेंक देगी और कांग्रेस की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की नीति विकास विरोधी है, ये झूठ के बल पर सत्ता हासिल कर ऐसो आराम करनेे का काम करते हैं और विकास व रोजगार से इनका दूर तक कोई नाता नहीं है। ये लोगों को धार्मिक भावनाओं व झूठे आश्वासनों के बल पर गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वालों में सूरज सिंह, हरीश आर्या, रवि मेहरा, हरीश गिरी, अजय आर्य, प्रकाश आर्या, दीपक कुमार, विक्की कुमार, यशवंत शैली, गौरव शैली, विवेक आर्य, दीवान सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल कुमार, हसन सहित अनेकों युवा जन मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गौरव जायसवाल, सरपंच बचे सिंह, राकेश बिष्ट, पंकज खम्पा, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रोहित शैली द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.