After Header-1

अफगानिस्तान-तालिबान बीच संघर्ष में 20 लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान सेना और तालिबान लड़ाकों के बीच संघर्ष में 20 लोगों की मौत हो गयी और 90 अन्य घायल हुए हैं। सेना और तालिबान लड़ाकों के बीच संघर्ष में नागरिकों के अलावा कम से कम 16 सैनिकों की भी जानें गयी है।

तालिबान लड़ाकों ने हेरात के बाहरी इलाके पर कब्जा कर लिया था। उत्तर-पश्चिमी प्रांत हेरात के 17 में से 16 जिले अभी तालिबान के नियंत्रण में हैं। अफगानिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की वापसी के बीच सेना और तालिबान के बीच तनाव बढ़ने से हिंसा की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। तालिबान ने ग्रामीण इलाकों के बड़े हिस्सों पर कब्जा कर लिया है और बड़े शहरों को लक्ष्य कर हमले तेज कर दिये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.