विकास कार्यो के दम पर 60 सीटें जीतने का लक्ष्य: त्रिवेंद्र 

रानीपोखरी और थानों में हुई कार्यसमिति की बैठक

डोईवाला। भाजपा रानीपोखरी मंडल की कार्यसमिति रानीपोखरी स्थित एक वेङ्क्षडग पॉइंट में संपन्न हुई।
कार्यसमिति का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र  रावत, जिला अध्यक्ष शमशेर ङ्क्षसह पुंडीर, मंडल प्रभारी राजाराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मनवाल आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश और प्रदेश में चारों और विकास की गंगा बह रही है। केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के दम पर भाजपा अपने 57 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ कर 60 से ज्यादा सीटें जीत कर पुन: सत्तासीन होगी।
जिला अध्यक्ष शमशेर ङ्क्षसह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करने और राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मंडल प्रभारी राजा राम शर्मा, मुख्य वक्ता कलम ङ्क्षसह रावत व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल ने कहा कि आयुष्मान कार्ड, पर्वतमाला योजना, ऑल वेदर रोड,कर्ण प्रयाग रेल परियोजना जैसे कार्य कांग्रेस सपने में भी नही सोच सकती। कांग्रेस केवल और केवल भ्रष्टाचार व झूठ और फरेब की राजनीति कर सकती है। इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष अमित चौहान, महामंत्री प्रेम पुण्डीर, सुभाष रावत, नवीन चौधरी, सतीश सेमवाल, दीवान ङ्क्षसह रावत, अनिता सेमवाल, गीतांजलि, इंदू तिवारी, सुभाष मनवाल, भरत सोलंकी, प्रेम मनवाल, सुरजीत मनवाल, खेवट चंद, राजपाल बिष्ट,नरेश रावत,मोहन थापा सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.