मंत्री हरक सिंह के साथ वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने स्थगित किया हड़ताल

देहरादून : मंत्री हरक सिंह के साथ वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारियों की जगह सरकार ने मांग ना मानकर एस्मा लागू किया यानी की सरकार ने राज्य में 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है। वहीं कार्मिकों ने हड़ताल भी स्थगित कर दी है जिससे कर्मचारियों की हड़ताल से पैदा होने वाला संकट भी अब टल गया है। जब ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने मोर्चा संभाला तो वार्ता सफल रही। मंत्री हरक सिंह ने कर्मचारियों को एक महीने का समय दिया है। हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें ये विभाग अभी अभी मिला है और एमडी भी नए हैं जिन्हें सबकुछ जानने समझने में कुछ तो समय लगेगा। जिसके बाद हड़ताल स्थगित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.