अमेरिका : गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

लॉस एंजिलिस।अमेरिका के एक छोटे से शहर वास्को में गोलीबारी की घटना में संदिग्ध और एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी है। केर्न काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि जब कानून प्रवर्तन अधिकरी मौके पर पहुंचे, तो संदिग्ध ने उन पर गोलियां चला दीं और दोनों पक्षों के बीच कुछ घंटो तक संघर्ष चला। दो घंटे बाद विशेष हथियार एवं रणनीति दल उस घर के पास पहुंचे, जहां बंदूकधारी छिपा हुआ था तो उसने उन पर भी हमला किया।

इसमें एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी जबकि दूसरा अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े छह बजे संदिग्ध और पुलिसकर्मियों के बीच गोलीबारी में संदिग्ध घायल हो गया। संदिग्ध और गोलीबारी के दौरान घर में बंद अन्य तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी की मौत हो गयी। वास्को शहर लॉस एंजिलिस से लगभग 240 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में सैन जोआक्विन घाटी में स्थित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.