गुवाहाटी: असम-मिजोरम बॉर्डर हुई हिंसा में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 50 से अधिक पुलिस घायल हुए हैं।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि विवादित असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को हुई ताजा हिंसा में असम के 7 पुलिसकर्मी अधिकारी मारे गए हैं। सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय जोरमथंगा , कोलासिब (मिजोरम) के एसपी ने हमसे कहा है कि जब तक हम अपनी पोस्ट से पीछे नहीं हट जाते तब तक उनके नागरिक सुनेंगे नहीं और हिंसा नहीं रोकेंगे। ऐसे हालात में सरकार कैसे चला सकते हैं?
ट्वीट के जवाब में जोरमथंगा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हिमंत , अमित शाह ने दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ एक निर्णायक बैठक की थी। उसके बाद आश्चर्यजनक रूप से आज मिजोरम में वेरिंगटे ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास असम पुलिस की दो कंपनियां नागरिकों के साथ आईं और वहां मौजूद नागरिकों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। उन्होंने सीआरपीएफ और मिजोरम पुलिस के जवानों को भी भगा दिया।
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा है कि मैंने अभी अभी मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा जी से बात की है। मैंने दोहराया है कि असम हमारे राज्य की सीमाओं के बीच यथास्थिति और शांति बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि मैंने आइजोल जाने और जरूरत पड़ने पर इन मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है।