After Header-1

मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये।आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह  और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के जवानों ने बांदीपाेरा के शोकबाबा वन क्षेत्र में संयुक्त रूप से घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।  उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल के जवान आगे बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.