संसद सत्र की हुई शुरुआत, हमलावर हुआ विपक्ष

नयी दिल्ली। संसद सत्र की आज हंगामेदार शुरुआत हुई। हंगामे के बीच प्रधानमंत्री ने अपने नए मंत्रियों का परिचय करवाया। हालांकि, विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा था। विपक्ष के हंगामे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सोच रहा था कि आज सदन में उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में हमारी महिला सांसद, दलित भाई, ​आदिवासी, किसान परिवार से सांसदों को मंत्री परिषद में मौका मिला। उनका परिचय करने का आनंद होता। लेकिन शायद देश के दलित, महिला, ओबीसी,​ किसानों के बेटे मंत्री बनें ये बात कुछ लोगों को रास नहीं आती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.