मुठभेड़ के बाद दो हथियार तस्कर समेत चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल की टीम ने दो अलग -अलग मुठभेड़ में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो हथियार तस्कर और लुटेरा/झपटमार शामिल हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  रोहिणी इलाके में उत्तरी रेंज की टीम के साथ मुठभेड़ के बाद यशपाल  और बिक्की गिरफ्तार किया गया। ये दोनो लूटपाट और झपटमारी करते थे। यशपाल पर लूट और झपटमारी के 15 मामले दर्ज हैं। उसे मंगोलपुरी थाने की ओर से भगोड़ा घोषित किया गया था।

उन्होंने कहा कि  द्वारका इलाके में स्पेशल सेल की दक्षिणी रेंज की टीम के साथ अवैध तस्करों की मुठभेड़ हुई, जिसके बाद अब्दुल वहाब और फरमान को गिरफ्तार किया गया। दोनों मेरठ के रहने वाले हैं। ये दोनों स्थानीय लोगों को हथियार और कारतूस सप्लाई करने आए थे। इनके पास से पाँच पिस्तौल और 60 कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों घायल हो हुए थे इसलिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.