कर्नल कोठियाल लड़ेंगे तीरथ सिंह रावत के खिलाफ उपचुनाव

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।कोठियाल सीएम तीरथ रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।उत्तराखंड की सियासत में आम आमदी पार्टी की दस्तक के बाद कर्नल अजय कोठियाल ने आप ज्वाइन की थी।

कोठियाल ने आज  देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह गंगोत्री सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

कोठियाल ने ट्वीट कर कहा, पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.