After Header-1

अंबानी ने की नए जियोफोन-नेक्स्ट की घोषणा,सितंबर से बाजार में होगा उपलब्ध

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचरों और ऐप से लैस होगा। एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का आपरेंटिग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है।

आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया नया स्मार्टफोन

अंबानी ने ऐलान किया कि नया स्मार्टफोन आम आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया है। यह बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से बाजार में मिलने लगेगा। हलांकि उन्होंने जियोफोन-नेक्स्ट की कीमतों के बारे में खुलासा नही किया है। श्री अंबानी ने इसको दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताते हुए कहा की भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाया गया जियोफोन-नेक्स्ट स्मार्टफोन पर यूजर गूगल प्ले से भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

बीते साल रिलायंस जियो ने गूगल संग की थी साझेदारी

बीते साल ही रिलायंस जियो ने गूगल संग साझेदारी की घोषणा की थी। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नए स्मार्टफोन के बारे में कहा कि ‘‘हमारा अगला कदम गूगल और जियो के साथ मिलकर बनाए गए एक नए, किफायती जियो स्मार्टफोन के साथ शुरू होता है। यह भारत के लिए बनाया गया है और यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5जी साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी तथा भारत के डिजिटलीकरण के अगले चरण की नींव रखेगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.