After Header-1

संगठन की विचारधारा से तीन नक्सलियों का मोहभंग, किया ​आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षा बलों के सामने भोरमदेव एरिया कमेटी के सचिव दिवाकर उर्फ किशन और कमेटी की सदस्य देवे उर्फ लक्ष्मी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिवाकर पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आठ लाख रुपये तथा मध्यप्रदेश शासन की ओर से पांच लाख रुपये (कुल 13 लाख रुपये) का इनाम घोषित था।उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने ‘लोन वर्राटू’ (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की विचारधारा से मोहभंग होने के बाद आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरामी के खिलाफ सड़क काट कर मार्ग अवरुद्ध करने, बैनर पोस्टर लगाने, नक्सली उईका सोमडू के खिलाफ बारूदी सुरंग लगाने तथा नक्सली करटम महेन्द्र के खिलाफ ग्रामीण की हत्या करने समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.