सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। मारा गया आतंकी इलाके में लंबे समय से सक्रिय था।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की एक गुप्त सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद उन्हें आत्मसमर्पण के लिए एक मौका दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

आतंकी की पहचान सज्जाद अहमद भट के रूप में हुई

उन्होंने बताया कि इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और उसका शव मुठभेड़ स्थल से मिला।  प्रवक्ता ने मारे गए आतंकवादी की पहचान अनंतनाग जिले के बडिगाम ऐशमुकम इलाके के रहने वाले सज्जाद अहमद भट के रूप में की। प्रवक्ता ने बताया कि भट का संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से था।प्रवक्ता ने बताया पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पिछले साल सितंबर से सक्रिय था और कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.