After Header-1

UP : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे योगी, राजनीतिक गलियारे में हलचल

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हो रही है। राजनीतिक कयासबाजी के बीच योगी आदित्यनाथ मौर्य के घर पहुंचे। साढ़े चार साल में पहली बार मौर्य के घर पहुंचे योगी और उनके साथ दोपहर का भोजन भी किया।

मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि योगी डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बेटे की शादी की बधाई देने के लिए पहुंचे थे।

आपको बता दें कि लगातार योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बीच अनबन की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। हालांकि दोनों नेता कभी भी इन विषयों पर ज्यादा कुछ नहीं बोलते। भाजपा कोर कमेटी की बैठक उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बता दें कि बीते दिनों केशव मौर्य ने बयान दिया था कि यूपी में मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद तय किया जाएगा जिस पर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था और पार्टी नेतृत्व के मुद्दे पर बंटी नजर आ रही थी। इस दौरे से योगी ने पार्टी में एकता का संदेश दिया है।

यह भी पढ़े-धर्मांतरण कराने वालों पर लगेगा रासुका: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़े-उत्तराखंड : चरस के साथ कपड़ा व्यापारी गिरफ्तार

Leave A Reply

Your email address will not be published.