देश के पांच शहरों में खुलेंगे दिव्यांग खेल केंद्र

नयी दिल्ली: मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि दिव्यांगजनों में खेलों के प्रति रुचि और पैरालिंपिक में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में पांच दिव्यांग खेल केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।

इनमें से एक ऐसी सुविधा को खोलने के लिए अहमदाबाद शहर की पहचान की गई है। गहलोत ने गुजरात के जामनगर में दिव्यांगजनों को सहायता एवं सहायक उपकरणों के वितरण के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत गुजरात को 8.06 करोड़ रुपये का कोष 2808 लाभार्थियों को लाभान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुगम्य भारत अभियान के तहत 709 रेलवे स्टेशनों, 10,175 बस स्टेशनों और 683 वेबसाइटों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सीहोर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केंद्र पर काम शुरू कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.